खुरई: अगले वर्ष मकर संक्रांति पर डोहेला महोत्सव में सुखविंदर सिंह, मोनाली ठाकुर और कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति
Khurai, Sagar | Nov 12, 2024 खुरई में हर साल मकर संक्रांति पर 3 दिवसीय डोहेला महोत्सव का आयोजन पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह नगर पालिका के सहयोग से कराते हैं। जिसमें बड़े बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। अगले साल इसमें प्रस्तुति देने कुमार विश्वास, प्ले बैक सिंगर सुखविंदर सिंह और मोनाली ठाकुर खुरई पहुंचेंगे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से मंगलवार शाम 6 बजे दी गई।