खुरई: खजरा हरचंद गांव के पास क्रेशर की खदान में मछली पकड़ने गया व्यक्ति लापता, पुलिस और एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश
Khurai, Sagar | Nov 13, 2024 खुरई के शहरी थाना क्षेत्र के खजरा हरचंद गांव में मछलियों का जाल देखने गया 40 वर्षीय शंकर रैकवार सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे से लापता है,परिजनों ने बताया कि शंकर घर से जाल देखने की बात कहकर निकला था लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा तो तलाश किया लेकिन नहीं मिला, मंगलवार की सुबह उसके कपड़े और ट्यूब खदान के पास मिलने से डूबने की आशंका, पुलिस और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी