खुरई: गौचर भूमि अतिक्रमण के नोटिस पर महिला चौकीदार को जान से मारने की धमकी, दस्तावेज फाड़े, उजनेट चौकी में शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Nov 11, 2024 खुरई अनुविभाग के बांदरी थाना क्षेत्र की उजनेट चौकी अंतर्गत गंगऊआ गांव में कुछ लोगों को गौचर भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर बांदरी तहसीलदार ने नोटिस जारी किए थे। शनिवार की सुबह 11 बजे गांव की महिला चौकीदार पार्वती चढ़ार गांव के राम कुमार और गोलू अहिरवार को नोटिस देने गई लेकिन नहीं मिले शाम को नशे में आकर गाली देते हुए नोटिस फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी