खुरई: पीएम श्री ललिता शास्त्री स्कूल में विज्ञान मेला और प्रदर्शनी, छात्राओं ने बनाए विज्ञान मॉडल
Khurai, Sagar | Nov 11, 2024 सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे खुरई में पीएम श्री ललिता शास्त्री कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में विज्ञान मेला और प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने विज्ञान संबंधी मॉडल बनाकर अतिथियों को उनकी कार्य प्रणाली को समझाया, विज्ञान मेला में एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान मेला का निरीक्षण नपा अध्यक्ष ने किया।