रामपुर मनिहारन: पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने अपनी पत्नी को लेकर आए एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपनी पत्नी अक्षाशा के साथ परीक्षा केंद्र पर आया था।