विकासखंड मलासा के मकरंदापुर गांव में दो दिवसीय जिला स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच रसधान व किशोरपुर की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें किशोरपुर की टीम ने जीत दर्ज कराई।