राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर लापरवाही पर अधिकारियों को निर्देश दिए
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सुठालिया क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का शनिवार को दोपहर 1:00 करीब निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के किराए के भवन में चलने की जानकारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग सुठालिया के परियोजना अधिकारी वीरेंद्र वर्मा को निलंबित करने का प्रस्ताव तैयार