कानपुर: डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कानपुर शहर के 13 स्थानों पर सफलता पूर्वक मॉक ड्रिल के बारे में दी जानकारी
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बुधवार 6:00 बजे मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज कानपुर जनपद में तेरा स्थान पर मॉक ड्रिल संपन्न किया गया है। लोगों को इसके जरिए समझाया गया है की युद्ध के समय नागरिक अपना बचाव कैसे करेंगे। इसके अलावा रात 9:30 से 10 के मध्य हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली आकलन के लिए शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा।