कानपुर: बांस मंडी चौराहे पर ऑपरेशन ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए किया गया अभ्यास
ऑपरेशन ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार 4 बजे अनवरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसमण्डी चौराहा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।फायर ब्रिगेड टीम,स्थानीय पुलिस एवं सिविल डिफेन्स द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। साथ ही ई-रिक्शा द्वारा साउंड बॉक्स के माध्यम से अनाउंसमेंट कर आमजन को फायर सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।