अररिया: हरियाबारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Araria, Araria | Aug 15, 2026 अररिया-फारबिसगंज मार्ग में हरियाबारा के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया।