मुगलसराय: बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, मुगलसराय के कई इलाकों में जलभराव
मुगलसराय में हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और बरसात से पहले नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।