ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास से पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त किया, मामला दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से रेत से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जप्त कर चालक मालिक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस करवाही में थाना प्रभारी के साथ ए एस आई कामता प्यासी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सोमवार शाम 6 बजे मामले में पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है।