ब्यौहारी: पपौंध में रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त, पुलिस ने चालक और मालिक को बनाया आरोपी
जिले के पपौंध पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर कार्यवाही की है। पुलिस ने मामले में चालक एवं वाहन मालिक को आरोपी बनाया है। गस्ती के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर पुलिस को नगर की गली में आता दिखा, तभी पुलिस ने घेरा बंदी कर कारवाही की है। यह वीडीओ रविवार दोपहर 1 बजे सामने आया है।