ब्यौहारी: देवलौंद के बुढ़वा रोड से रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जब्त, चालक और मालिक फरार
देवलौंद के बुढ़वा रोड से रेत का अवैध परिवहन करते पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है। पुलिस को देखते ही चालक मौके से भाग गया मामले में पुलिस ने वाहन चालक एवं मालिक को आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह मामला रविवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने दर्ज किया है।