ब्यौहारी: ब्यौहारी से जंगली हाथी बांधवगढ़ लौटा, वन विभाग ने दी जानकारी
वन विभाग ने जगह जगह मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। अब यह हाथी बांधवगढ़ लौट गया है। सोमवार सुबह 8 बजे रेंजर रजनीश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है। उन्हों ने कहा कि बीते दिनों यह हाथी बन बिहार के पास मौजूद था, लेकिन अब वह बांधवगढ़ वापस लौट गया है। हाथी ने एक मकान में तोड़ फोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया था।