बांसगांव: विकासखंड गगहा के कौवाडील ग्राम सभा के बरपरवा टोले में अधेड़ ने सहजन के पेड़ में फांसी लगाकर किया आत्महत्या
विकासखंड गगहा के कौवाडील ग्राम सभा के बरपरवा टोले में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बरपरवा गाँव के निवासी 50 वर्षीय अमरजीत पासवान के रूप में हुई है। शराब के नशे में धुत होकर देर रात 8:30 बजे सहजन के पेड़ में लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर गोला पुलिस पहुंचकर तत्काल कार्रवाई में जुट गई।