बांसगांव: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गगहा थाने का किया निरीक्षण, एसएसपी ने जनसुनवाई के रजिस्टर का किया अवलोकन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को गगहा थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के रजिस्टर का अवलोकन किया तथा थाने पर पंजीकृत अभियोगों में विवेचकों द्वारा सम्पादित की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा भी की गयी। जिसमें विवचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।