बांसगांव: मंदबुद्धि किशोरी के साथ रेप के प्रयास में बाँसगाँव थाना क्षेत्र के हर नहीं चौकी की पुलिस ने अधेड़ को किया गिरफ्तार
हरनही चौकी अन्तर्गत एक गांव में दुकान से सामान खरीदकर घर को लौट रही एक मंदबुद्धि किशोरी को हवश का शिकार बनाने के प्रयास लगा अधेड़ पकड़ लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी करीब तीन बजे गांव में किराने की दुकान से सामान खरीदकर घर को लौट रही थी। इस दौरान एक सूनसान जगह पर 45 वर्षीय एक अधेड़ ने उसे रूपये दिखाकर अपने पास बुला लिया।