बांसगांव: भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का कौङीराम में जिला महामंत्री के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का शुक्रवार को कौङीराम पहुँचने पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह "राजन" के नेतृत्व में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन पर्व में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को खुद सदस्य बनकर अपने साथ अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़े।