जहाज़पुर: ईंटुन्दा में मुफ्त कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर दुकानदार पर हमला, चाकू से बुजुर्ग दुकानदार की उंगली काटी
हनुमाननगर थाना क्षेत्र के ईंटुन्दा गांव में मुफ्त कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर किराना दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाकू से हमला कर 70 वर्षीय दुकानदार की उंगली काट दी। पीड़ित बद्री प्रसाद झंवर ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार देर शाम चेतन मीणा उर्फ बबूल मीणा शराब के नशे में उनकी दुकान पर आया था। मुफ्त में ठंडे की बोतल नहीं देने पर आरोपी