अल्बर्ट एक्का (जारी): भीषण गर्मी में प्यासे गांव: लाखों की जलमीनारें बनीं 'हाथी के दांत'
जारी प्रखंड क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। आम लोगों को राहत देने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाई गई जलमीनारें या तो बंद पड़ी हैं या ठीक से काम ही नहीं कर रही हैं। जिन जलमीनारों से ग्रामीणों को नियमित पानी मिलने की उम्मीद थी, वे अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। ग्रामीण दुर से पानी ढोकर लाते हैं।