लखीमपुर: दीपावली पर बाजारों में रौनक, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से सजी दुकानें, महंगाई ने बिगाड़ा बजट
दीपावली के पावन पर्व को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की आकर्षक मूर्तियां, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकाने सजी नजर आई।