बेरीनाग के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पाताल भुवनेश्वर के वृद्ध भुवनेश्वर में 10 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। पाताल भुवनेश्वर गांव से लेकर वृद्ध भुवनेश्वर परिसर तक छोलिया नृत्य के साथ महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों महिलायें मौजूद रही। इस मौके पर कथा वाचक राधाकृष्ण जोशी ने 10 दिनों तक चलने वाले शिव महापुराण कथा आयोजन के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा सुनने के लिए पहुंचे थे।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Pithoragarh #पिथोरागढ़