निवाई: गांव भूरटिया में पंचायत प्रशासन ने पुलिस जाप्ते के साथ आबादी क्षेत्र से जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाए
Niwai, Tonk | Jul 10, 2025 सदर थाना क्षेत्र के लुहारा पंचायत के गांव भूरटिया के आबादी क्षेत्र से गुरुवार दोपहर 2 बजे करीब पंचायत प्रशासन ने पुलिस जाति के साथ आज मुंशी चौकी इंचार्ज मुकेश चौधरी गिरदावर पटवारी सहित विकास अधिकारी विशाल गुर्जर वार्ड पंच सूरज चौधरी वार्ड पंच प्रतिनिधि राजेश शर्मा सहित ग्रामीणों के मौजूदगी में अस्थाई हो रहे अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन से हटाया गया है।