निवाई: झिलाय क्षेत्र के गांव खाल किवाडा भैरूपुरा में भागवत कथा में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत
Niwai, Tonk | Jul 9, 2025 झिलाय क्षेत्र के गांव खाल किवाडा भैरूपुरा गांव में भागवत कथा आयोजन में बुधवार करीब 1:30 बजे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व विधायक कैलाश वर्मा पहुंचे। गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में गोपूजन का आयोजन किया। इस दौरान गौ ऋषि संत प्रकाश दास जी महाराज ने अतिथियों को गाय का स्मृति चिन्ह केसरिया दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।