निवाई: सदर थाना क्षेत्र की गुंसी चोकी NH-52 पर पुलिस ने चित्तौड़ डिपो रोडवेज बस से 17.5 किलो अवैध डोडा चूरा किया ज़ब्त
Niwai, Tonk | Jul 9, 2025 NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान सदर थाना क्षेत्र के गुंसी चोकी पर चौकी इंचार्ज मुकेश चौधरी द्वारा चित्तौड़ से चलकर जयपुर जा रही रोडवेज बस की तलाशी के दौरान अवैध डोडा चूरा 17.5 किलोग्राम जप्त किया है।सदर थाना अधिकारी हीरालाल ने मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी।टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देश पर की गई कार्रवाई। अनुसंधान जारी