खलीलाबाद: साइबर ठगी की शिकार महिला को 17,000 रुपये वापस, खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया ट्रांसफर
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी की शिकार महिला को 17,080 रुपये की धनराशि वापस दिलाई। मीरगंज निवासी निधि शुक्ला से लोन दिलाने के नाम पर अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर करा लिए थे।यह जानकारी पुलिस मीडिया से ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे दी है।