सकरा: डिहुली गांव के पूर्व मुखिया की सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के डिहुली गांव निवासी पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद राय की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात करीब 11 बजे में मौत हो गयी। मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई है। जानकारी के मुताबिक देर शाम सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बताया जा रहा है एक निजी स्कूल के पास एनएच 28 पर बुलेट बाइक से कही जा रहे थे।