कैराना: कांधला के रायजादगान निवासी युवक ने हेयर सैलून संचालक पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
Kairana, Shamli | Oct 19, 2026 कांधला थाने में सावेज नामक युवक ने शिकायत की है। बताया है कि उसने अपने साले को एक सैलून संचालक के पास काम सिखाने के लिए भेजा था। आरोप है कि काम सिखाने के एवज में उससे एक लाख दस हजार रुपये लिए गए और काम नहीं सिखाया गया। पीड़ित ने बताया कि उससे रुपये हड़प लिए गए हैं। रुपये वापस मांगने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी भी दी गई है।