मानसी: मानसी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई स्थगित, बेरंग लौटे सदस्य
Mansi, Khagaria | Sep 28, 2024 मानसी नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार को होनी थी। लेकिन बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर वार्ड पार्षद अमृत राज ने बताया कि शनिवार को दिन के 12 बजे बोर्ड की बैठक होनी थी। लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं आए। जिस कारण ढाई बजे तक सदस्य इंतजार किए। फिर सभी सदस्य बेरंग लौट गए। बताया जाता है कि आज जिला मुख्यालय में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक थी।