मानसी: छन्छर गांव स्थित कोसी नदी में शौच करने के दौरान डूबने से एक किशोर की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mansi, Khagaria | Sep 21, 2024 जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुच्चा पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित धनछड़ गांव में शनिवार को कोसी नदी के किनारे के शौच करने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान बुच्चा पंचायत के वार्ड नंबर दो के रहने वाले धनछर गांव निवासी बिपिन सिंह के 17 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में किया गया है।