मानसी: मानसी स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान सहरसा निवासी बुजुर्ग गिरकर हुए घायल
Mansi, Khagaria | Sep 26, 2024 मानसी स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में रेल पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान सहरसा जिला के तुरकी गांव के रहने वाले केवट सदा के रूप में की गई है। वहीं पर रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान केवट सदा नीचे गिर गए।