बहेड़ी: टीचर्स कॉलोनी निवासी महिला का मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात हैकर ने बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए
बहेड़ी टीचर्स कॉलोनी निवासी महिला आकांक्षा जौहरी पत्नी नीलेश के मुताबिक किसी अज्ञात हैकर ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और कई ट्रांजेक्शन के जरिए उनके बैंक खाते से 9,34,036 रुपए निकाल लिए लाखों रुपए खाते से निकल जाने के चलते उनके होश उड़ गए वहीं इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कारवाई शुरू कर दी है।