चायल: मुरादपुर गांव में पिता को लाठी से पीटते बेटे, बेटी और दामाद का वीडियो हुआ वायरल
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर बेटा, बेटी और दामाद पिता को लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।