आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के मानव बल वेतन वृद्धि को लेकर 21 से 27 अगस्त तक करेंगे हड़ताल, बैठक आयोजित
बिजली विभाग के मानव बलों ने अपनी वेतन वृद्धि को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रॉनिक्स वर्कर्स यूनियन पटना के बैनर तले मानव बलों की बैठक आलमनगर में आयोजित की गई। इस दौरान 21 अगस्त से 23 अगस्त तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर आलमनगर और गंगापुर पीएसएस के मानव बल मौजूद रहे।