आलमनगर: अठगामा बासा में बाढ़ से त्रस्त परिवारों के बीच राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने राहत सामग्री बांटी
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र का कई हिस्सा कोसी के भयावह जलस्तर के वृद्धि से पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के सोनामुखी के आगे अठगामा बासा में पिछले लगभग 10 दिनों से बाढ़ के बढ़ते जल स्तर से लोग परेशान हैं। उन्हें आवागमन में काफी कठिनाई होती है। मवेशियों के चारे के साथ-साथ खुद के भजन के लिए भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।