आलमनगर: रतवारा थाना क्षेत्र के मुरौत में पानी में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के रतवारा थाना अंतर्गत मुरौत में अचानक एक युवक गहरे पानी में पैर फिसलने से चला गया। जब तक आसपास के लोग उसे निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रतवारा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।