सरमेरा: सरमेरा के सिंघौल गांव में चल रहे विकास कार्यों का मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने किया निरीक्षण
नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड की ससौर पंचायत अंतर्गत सिंघौल गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का मंगलवार को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ,प्रगति एवं समय पर कार्य पूरा करने की स्थिति का जायजा लिया।