हसनपुर: सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद
नगर में सावन माह के प्रथम सोमवार को मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की।