सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुरा गांव के किसान ने फसल नष्ट होने से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुरा गांव में 55 वर्षीय एक किसान ने फसल नष्ट होने से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।