जहानाबाद जिला प्रशासन ने बताया कि एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। होम डिलीवरी के जरिए गैस पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करने की अपील की है। कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास जारी है।