पुपरी: बोखरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
बोखरा थाना क्षेत्र के खरका- चकौती मार्ग पर थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में बाइक सवार अपराधी ओजैफा व मो.रेहान को एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैंगजिन व एक मोबाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी सुनीता कुमारी बुधवार को 4 बजे दिन में बोखरा थाना में प्रेस को उक्त मामले की जानकारी दी है।