रादौर/यमुनानगर, 3 सितम्बर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा कुंजल, अकबरपुर, टोपरा कलां, सागड़ी, अंटावा, रामगढ हिरण छप्पर, गांवों में पहुंचकर गांव वासियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सभी की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और साथ ही, हरियाणा सरकार द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही मेरी प्राथमिकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि धान की फसल का सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए किसान अपनी धान की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें अपनी धान की फसल को बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जिस राजनैतिक दल की सोच अच्छी होगी, वहां विकास कार्य भी अच्छे होगेंं। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। इसी सोच के साथ केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में देश व प्रदेश में असंख्य विकास कार्य किए गए हैं, इसके साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं एवं नीतियां बनाई गई है। जिनका लाभ प्रत्येक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की सभी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ हर वर्ग के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे, ऐसी सोच रखने वाले भाजपा के निर्माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर 2026 को अनाज मंडी रादौर में सुबह की सैर के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह पढ़ने लिखने में बहुत ही होशियार थे, उनके अंदर देश सेवा का जज्बा भरा हुआ था, उनका मकसद अंत्योदय की भावना से हर योजना का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना था। इस प्रकार केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अंत्योदय की नीति पर चलते हुए प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सरपंचों एवं ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं।
कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा के शासनकाल से पहले राजनैतिक दलों में भाई-भतीजावाद हाव