नमस्कार कुछ शब्दों से यमुनानगर पढ़ने का समय निकाले। बेहतर समझ आएगा : आज नजदीक दड़वा यमुना पुल के साथ नीचे से जा रही पटरी पर नजदीक झाड़ियों में एक युवक शव फंदे से लटकता बरामद हुआ , मौके पर स्थानीय निवासी व 112 हरियाणा पुलिस हेल्पलाइन व एम्ब्युलेंस भी पहुंची। युवक की पहचान पुनीत उम्र 38, साल शादीशुदा नजदीक फतेहपुर ग्राम निवासी के रूप में हुई ,मौके पर मौजूद मृत युवक के पिता शेर सिंह ने बताया किसी से कोई झगड़ा नहीं न ही घर में परेशानी , क्यों किया किसी को नहीं पता वीडियो बनाने वालों की भीड़ थी ,मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी इलाका थाना प्रभारी के आने का इंतज़ार कर रहे थे ताकि मौका निरीक्षण के बाद उस शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जाए , वहां मौजूद 112 कर्मियों को भी यही शुरुआती जानकारी थी मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका फिर भी जताई कहा जांच होनी चाहिए । इससे आगे की तसवीरे नहीं दिखा पाऊंगा आपको विचलित करेगी। खबरों के दौरान ऐसी परिस्थिती में सोचता हु जीवन इतना सस्ता क्यों है कुछ लोगों के लिए। जो इतनी आसानी से किसी को मार देना या खुद मर जाना? अगर जवाब हो तो बताइयेगा कमेंटबक्स में नमो नारायण 🙏अजय AK News Yamunanagar Haryana