जमुई: मकरकेन गांव में जमीन बटबारे में महिला को देवर ने पीटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 चरका पत्थर थाना क्षेत्र के मकरकेन गांव में जमीन बटबारे को लेकर एक महिला को उसके देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल महिला की पहचान मकरकेन गांव निवासी शंभू यादव की पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। घायल पार्वती देवी ने बताया कि उसके पति शंभू यादव लखनऊ में रिक्शा चलाने का काम करते है।