जमुई: पंजिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को पीटकर किया घायल सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।