जमुई: मोहनपुर गांव में 11000 हाई वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, सदर अस्पताल से पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 मोहनपुर गांव में 11 हजार हाई वोल्ट तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर घनश्याम सुमन ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर निवासी रवि के रूप में की गई।