सिधवलिया: सिधवलिया रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर लूटपाट की, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मृत समझकर चंवर में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की जान बची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक रिशु कुमार बताया गया है।