स्याना: नगर के विकासखंड कार्यालय में स्नातक व शिक्षक चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का लिया जायजा
Siyana, Bulandshahr | Oct 21, 2026
नगर के विकासखंड कार्यालय में स्नातक व शिक्षक चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ नगर के विकासखंड कार्यालय पहुंचे जहां शिक्षक व स्नातक चुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.