बीकानेर: पानी, बिजली और महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर में भीषण गर्मी के बीच पानी, बिजली संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रत्नबिहारी पार्क से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर घड़े रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और कलेक्ट्रेट के बाहर मटके फोड़कर